हल्द्वानी। नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण होगा। इधर बीईओ तारा सिंह ने बताया कि स्कूलों में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संवाद
राष्ट्रीय ध्वज पर रात के समय प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग
हल्द्वानी। पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह ने नैनीताल रोड के शहीद स्थल झंडा पार्क में लगे राष्ट्रीय ध्वज पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पत्र लिखा है। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज गौरव और सम्मान का प्रतीक है लेकिन यहां रात के समय अंधेरा होने से इसके सम्मान पर प्रभाव पड़ रहा है।