फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार: लगातार पड़ रही गर्मी से अस्पतालों में बढ़ रही भीड़, तीन हजार मरीज पहुंचे; बुखार के केस ज्यादा

Tue, 21 May 2024 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में गर्मी बढ़ने के साथ अस्पताल में पेट संबंधी बीमारियों के अलावा डायरिया, निमोनिया, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। महिला, बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में एक तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवकाश के एक दिन बार सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। गर्मी बढ़ने के साथ अस्पताल में पेट संबंधी बीमारियों के अलावा डायरिया, निमोनिया, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। महिला, बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में एक तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सुशीला तिवारी अस्पताल में मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा 250 की ओपीडी हुई। यहां डायरिया, बुखार, दमा के मरीज ज्यादा पहुंचे। नाक-कान गला विभाग में 185, टीबी चेस्ट में 180 रोगी इलाज को पहुंचे। वहीं महिला अस्पताल में 363 और बेस अस्पताल में 988 की ओपीडी हुई। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: आग उगल रहा सूरज...39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, उमस ने निकाला पसीना; यहां गिरा पारा

एसटीएच में 1600 से ज्यादा मरीज पहुंचे : एसटीएच में सोमवार को ओपीडी में 1661 मरीज पहुंचे। 13 मई को सुशीला तिवारी अस्पताल में 1704 और बेस अस्पताल में 1064 रोगी इलाज के लिए पहुंचे थे। छह मई को एसटीएच में ओपीडी संख्या 1762 रही थी।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
साफ पानी ज्यादा से ज्यादा पीयें, धूप में न जाएं, ताजा भोजन करें। ओआरएस लेते रहें। बाहर का खाना खाने से बचें। बच्चे और वद्ध सेहत का ज्यादा ध्यान रखें।
विज्ञापन


एसटीएच में आज ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
मेडिसिन विभाग- डॉ. अरुण जोशी, डॉ. परमजीत सिंह।
ऑर्थो विभाग-  डॉ. ईश्वर। 
गायनी विभाग- डॉ. गोदावरी जोशी, डॉ. प्रीति शर्मा। 
नेत्र विभाग - डॉ. नितिन मल्होत्रा। 
बाल रोग- डॉ. ऋतु रखोलिया। 
ईएनटी- डॉ. लवी। 
न्यूरो सर्जरी- डॉ. अमित देओल


डायरिया और डिहाइड्रेशन के मामले 10 प्रतिशत बढ़े
बेस अस्पताल में सोमवार को 988 की ओपीडी हुई। फिजिशियन डॉ. विनीता निखुर्पा ने बताया कि गर्मियों में खानपान सही नहीं होने और बासी खाने से डायरिया और डिहाइड्रेशन के मामले करीब 10 प्रतिशत बढ़ गए हैं। इस दिनों रोजाना 25 से 30 डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं। बुखार, निमोनिया, टीबी, टायफायड के मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। बेस के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि इन दिनों बुखार और पेट संबधी बीमारियों के मरीज ज्यादा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें