हल्द्वानी। शौर्य दिवस पर जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों की वीरांगनाओं को डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर ने शॉल के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
क्वींस पब्लिक स्कूल में आयोजन के दौरान मेयर डॉ.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और डीएम सविन बंसल ने संबोधित किया। इसके बाद एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के साथ शहीद पार्क जाकर कारगिल शहीदों के स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान सेना और पुलिस बैंड की मातमी धुन के बीच दो मिनट का मौन रखा गया। क्वींस स्कूल के सभागार में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश प्रेम का जोश भरा।
कार्यक्रम में डीएम, मेयर, जिपं अध्यक्ष और मेजर जरनल (रि.) इंद्रजीत सिंह बोरा ने कारगिल शहीदों की वीरनारियों अनीता सिंह भंडारी पत्नी लांस नायक स्वर्गीय चंदन सिंह, उमा देवी पत्नी लांस नायक सिपाही स्वर्गीय मोहन सिंह, जयंती देवी पत्नी लांस नायक स्वर्गीय राम प्रसाद, गणेश जोशी भाई सिपाही मोहन जोशी को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य युद्धों में शहीद सैनिकों की वीरनारियों लीला देवी पत्नी नायब सूबेदार स्वर्गीय बलवंत सिंह, जानकी देवी नायक स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह, जानकी देवी पत्नी नायक स्वर्गीय मोहन सिंह, भावना गोस्वामी पत्नी लांसनायक स्वर्गीय मोहन नाथ गोस्वामी, चंद्रकला पत्नी नायक स्वर्गीय चंद्र सिंह के अलावा कारगिल युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक सूबेदार गंगा सिंह, हवलदार बहादुर पाल, ऑपरेशन विजय में दिव्यांग हुए सैनिक नायक कैलाश चंद्र को सम्मानित किया।
इधर कारगिल दिवस पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए आशीष बिष्ट, अनुराग जोशी, मानस, हिमांशु बिष्ट, क्रीश उपाध्याय, भाष्कर पंत, आयुष शर्मा, दक्ष भट्ट, रजत कांडपाल, अच्छुतन जोशी, अमित बिष्ट, रोहित बिष्ट, रितेंद्र डसीला, संस्कार उनियाल, विनय पंडित, भास्कर खत्री, नवीन कश्यप, तेजस्वनी, सिया रजत, हर्षवर्धन, ईशा भट्ट, नव्या श्रोला को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कर्नल दर्शन सिंह कार्की, मेजर (रि.) बीएस रौतेला, जीएस बिष्ट, बीडी कांडपाल, कर्नल मेहरा, कर्नल जीएस कन्याल, सेना के मेजर राजेश यादव, कर्नल शुभाजीत बासु, पूर्व सैनिक भुवन सिंह मेहता, क्वींस स्कूल के प्रबंधक आरपी सिंह, प्रधानाचार्य यूसी बहुगुणा, एसडीएम विवेक राय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला, जिला शिक्षाधिकारी हीरालाल गौतम, उप खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा आदि थे।
परिश्रम से ही मिलती है सफलता : डीएम
हल्द्वानी। शौर्य दिवस पर रानीबाग स्थित आर्मी परिसर में एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए डीएम सविन बंसल ने कहा कि कारगिल युद्ध में सेना ने ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। डीएम ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान कमांडिंग आफिसर कर्नल राजेश कौशिक, ले.कर्नल नंदाबल्लभ, एसडीएम विवेक राय, मेजर भगवान सिंह, विनीता कौल, विरेंन्द्र सिंह सहित 562 एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।