फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में लग रही भीड़ का कारण अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक ओर कोरोना संक्रमण को लेकर अस्पतालों में भीड़ कम करने की बात कही जा रही है वहीं अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुबह 8 से दिन में 2 बजे तक होता है, लेकिन अल्ट्रासाउंड सही समय पर नहीं हो रहा है। शनिवार को सुबह 11 बजे के बाद एक्सरे और अल्ट्रसाउंड शुरू हुए जबकि एक्सरे की सुविधा 24 घंटे है। देवलचौड़ निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि यहां सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हैं और एक्सरे होने का नंबर 11 बजे आया। नफीस अहमद खान ने बताया कि सुबह आने के बाद उन्होंने जब यहां अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर लगाने को कहा तो मौजूद कर्मचारी ने बाद में नंबर लगाने की बात कही जबकि सुबह के 8 बज चुके थे। इस मामले में सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के पुराने होने की बात कही।
महिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहां अस्पताल में लोग एक दूसरे से कम दूरी पर बैठे और खड़े मिले। अस्पताल में मौजूद गार्ड और अन्य स्टाफ भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते नहीं दिखे।
विज्ञापन

बनभूलपुरा में डायरिया का प्रकोप
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पीएचएसी बनभूलपुरा में शनिवार शाम तक डायरिया के 25 मरीज पहुंच चुके थे। अस्पताल में 4 ही बेड होने की वजह से मरीजों को भर्ती करने में भी दिक्कत हो रही है जबकि बेस अस्पताल में शनिवार को डायरिया के 4 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें