फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज

Thu, 29 Oct 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में इन दिनों आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना लगभग 40 से 50 मरीज आंखों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में मोतियाबिंद और अन्य प्रकार की एलर्जी से ग्रसित लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका लोहनी के अनुसार, बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण और मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को आंखों में गंभीर एलर्जी, लालिमा और जलन का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बुजुर्गों में मोतियाबिंद की शिकायतें देखी जा रही हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि आंखों को सुरक्षित रखने के लिए हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, उन्हें बार-बार न रगड़ें और धूल-धुएं से बचें। किसी भी तरह की एलर्जी या मोतियाबिंद के लक्षण दिखने पर खुद से कोई दवा न डालें और तुरंत अस्पताल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें