फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जांच में सही मिले नामांकन पत्र, निर्विरोध चुने जाएंगे अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष

Thu, 29 Oct 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव में नया नेतृत्व निर्विरोध चुन लिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर सिंह जलाल और सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। महासंघ के संविधान के अनुसार, तीन मुख्य पदों अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए दीपक सिंह, महामंत्री पद के लिए गणेश सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार ने पर्चे दाखिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी जलाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच के बाद तीनों पदों के उम्मीदवारों के आवेदन वैध पाए गए। इन पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन न होने के कारण तीनों पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इस मौके पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला, प्रशासनिक भवन संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, डीएसबी परिसर संघ के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल, भीमताल परिसर के सचिव हीरा सिंह किरौला, बिशन सिंह बिष्ट, दलीप सिंह नेगी, ओम प्रकाश, संजीत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें