फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लगातार बारिश से चंपावत में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीमांत सड़कें बंद; भीमताल-हल्द्वानी मार्ग बाधित

Mon, 07 Sep 2026 07:59 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण टीजे सड़क, घाट-पनार एनएच, और दो ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। 
विज्ञापन
चंपावत में पहाड़ी से मलबा आने से सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले में रविवार से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली टीजे सड़क, घाट-पनार एनएच समेत दो ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। घाट-पनार एनएच पर सोमवार सुबह से बारिश के कारण मशान बाबा मंदिर के पास मलबा आने से यातायात बाधित है। मार्ग बंद होने से कई वाहन फंस गए हैं। एनएच को खोलने के लिए मशीनों को मौके पर लगाया गया है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में रात से बारिश जारी है। बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। काशीपुर में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


सड़क पर मलबा आने से भीमताल-हल्द्वानी मार्ग बंद
मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार की सुबह 9 बजे भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में बोहराकून के पास पहाड़ी का मलबा सड़क पर आने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सड़क बंद होने के चलते भीमताल और हल्द्वानी की ओर जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। इधर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग काकड़ीघाट के पास मलबा आने के चलते पूर्ण रूप से बंद है। सड़क के बंद होने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, धारचूला और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें