फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : फार्म न भरने वालों को भी आज मिलेगा प्रवेश

Mon, 07 Sep 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी आईटीआई में दाखिला लेने से चूक गए युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय ने सत्र 2026-27 की बची हुई आरक्षित सीटों को भरने का दरवाजा खोल दिया है। निदेशक संजय कुमार ने 6 सितंबर के आदेश में कहा है कि बिना आवेदन वाले भी सीधे संस्थान में पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं। विभाग के मुताबिक पहले आरक्षित वर्ग के पात्र छात्रों को योग्यता सूची से प्रवेश मिलेगा। आरक्षित वर्ग का छात्र न मिलने पर वही सीट सामान्य योग्यता से भर दी जाएगी। 7 सितंबर दोपहर एक बजे तक आवेदन जमा होंगे, एक से तीन बजे तक आंकड़ा प्रविष्टि और योग्यता सूची बनेगी। दोपहर 3 बजे से काउंसलिंग होगी। सीट बची तो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होगा। संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) मयंक अग्रवाल ने बताया कि जिसने पहले किसी सरकारी आईटीआई में दाखिला ले लिया है, उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा। जिन्होंने पहले आवेदन किया था पर दाखिला नहीं मिला, उनका निशुल्क आवेदन होगा। प्रधानाचार्यों को फोन कर छात्रों को बुलाने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें