फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवलचौड़ खाम पेयजल योजना का लोकार्पण

Sat, 01 Nov 2025 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने शुक्रवार को देवलचौड़ खाम पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के सात सौ परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


देवलचौड़ स्थित आनंदलोक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 458.37 लाख रुपये की लागत से देवलचौड़ खाम पेयजल योजना का कार्य पूरा कराया गया है। योजना के तहत 800 एलपीएम का एक नलकूप, पंप हाउस एवं बाउंड्री निर्माण कार्य, 100 किलोलीटर का एक उर्ध्व जलाशय एवं 15.5 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। कहा कि इससे क्षेत्र के सात सौ परिवारों को लाभ मिलेगा। वहां आनंद दरमवाल, भुवन आर्या, नवीन जोशी, रेबाधर बृजवासी, नेहा गोस्वामी, किशन दरमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें