फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव, पांच की आई निगेटिव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती आठ कोरोना संदिग्धों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई। यह उनकी दूसरी जांच थी, जबकि एक जांच और होनी है।
विज्ञापन

इनके अलावा नैनीताल जिले में कुल 25 जांचें हुईं, जिनमें से 22 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन की पॉजिटिव (सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीज) आई है। इसके अलावा नैनीताल जिला समेत पूरे कुमाऊं मंडल से कोई भी नया मरीज पॉजिटिव नहीं है।
यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 38 मरीज भर्ती हैं। इनमें कुल 14 मरीज पॉजिटिव हैं। रामनगर अस्पताल में 17 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मोतीनगर क्वारंटीन सेंटर में 15, टीआरसी मल्लीताल में 14, एफटीआई हल्द्वानी में 34 समेत 288 लोगों को जिले में विभिन्न जगह पर क्वारंटीन किया गया है। यहां से 230 लोगों को छुट्टी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें