फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत भेजने के नाम पर लाखों ठगे और चलते बने

विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाली मे विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुवैत भेजने के नाम पर एक कंपनी के लोगों ने बेरोजगारों से लाखों की ठगी की और दफ्तर में ताला लगाकर भाग गए। पीड़ित युवकों ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। पीड़ितों में ज्यादातर यूपी के हैं।
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी स्थित एक कंपनी ने खाड़ी के देशों में रोजगार दिलाने के नाम पर एक विज्ञापन जारी किया था। कंपनी ने प्रत्येक युवक से 25-25 हजार रुपये लिए थे। युवकों के अनुसार कंपनी के तथाकथित अधिकारी ने दावा किया कि छह नवंबर को सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ से मस्कट (कुवैत) भेजा जाएगा। युवक दिल्ली और मुंबई से अपनी-अपनी नौकरी छोड़कर लखनऊ में आए थे। दो दिनों तक इंतजार के बाद मस्कट जाने के लिए जहाज नहीं आया। इस कारण वे कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए दुर्गा सिटी सेंटर पहुंचे लेकिन कंपनी के ऑफिस में ताला लगा मिला।
युवकों का कहना था कि 50-60 लोग पैसा देकर फंस गए हैं। युवकों ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। शिकायत करने वालों में प्रतापगढ़ (यूपी) के पीरानगर धनगढ़ कुंडा के रूपचंद्र प्रजापति, आजमगढ़ के रसूलपुर काशीपुर कप्तानगंज निवासी राजू यादव, गोरखपुर के पादरी बाजार टोलाबड़ी निवासी प्रदीप कुमार, देवरिया के भलोनी नगऊ निवासी राजू कुमार बिंद, बिहार के गोपालगंज विजयीपुर भरपुरवा निवासी सद्दाम हुसैन, कुशीनगर (यूपी) के सुधियानी भड़सर निवासी जितेंद्र गुप्ता, गोरखपुर के अरविंद कुमार, देवरिया (यूपी) भाटपार रानी निवासी राज कुमार बिंद, मुरादाबाद के विशाल सिंह शामिल हैं। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर का कहना है कि युवक अपने-अपने क्षेत्र में भी शिकायत कर सकते हैं क्योंकि पैसे का भुगतान दिल्ली और मुंबई से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें