फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ली

Mon, 18 Sep 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
डॉक्टर के साथ अभद्रता के मामले में कोतवाली ने बेस अस्पताल से सीसीटीवी फुटेेज लिया। पुलिस इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कांग्रेस नेता के कुछ सहयोगियों को भी चिन्हित किया है। इधर आरोपी कांग्रेस नेता की तरह से कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


 सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की ओपीडी नंबर 14 में शनिवार को डॉ. एमए खान मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर का आरोप है कि कतार को तोड़कर कांग्रेस नेता इशरत अली ओपीडी में समर्थकों के साथ घुसने लगे। इस बीच काफी देर से लाइन में खड़े मरीजों ने आपत्ति जताई, लेकिन कांग्रेस नेता ने किसी की नहीं सुनी। उसने डॉक्टर के साथ अभद्रता की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता इशरत अली और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट कर धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस नेता के कुछ लोगों को चिन्हित किया है। इस मामले में अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज ली गई है। जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर कांग्रेस नेता की तरफ से कोतवाली थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ अशोभनीय व्यवहार किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने की भर्त्सना 
 पार्षद जेबा सलमानी, ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने कांग्रेस नेता इशरत अली पर मुकदमा दर्ज करने की भर्त्सना की है। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ अशोभनीय व्यवहार किया था। नेताओं का आरोप है कि डॉक्टर के पास रक्तचाप से पीड़ित महिला फरजाना गई थी। वहां डॉक्टर एमए खान से पर्चा बनने की प्रक्रिया में देरी का हवाला देते हुए पहले उपचार करने का अनुरोध कांग्रेस नेता ने किया था। इस बीच डॉक्टर ने कांग्रेस नेता के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला मरीज से अश्लील भाषा में बात की। इसके बाद लोगों ने डॉक्टर का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इशरत को साजिशन फंसाया गया है। 
 
हॉस्पिटल सिक्योरिटी एक्ट के तहत हो कार्रवाई
 बेस अस्पताल में डॉक्टर के साथ अभद्रता करने के मामले में रविवार को डॉक्टरों ने एसएसआई एमएस दसौनी से मिले और हॉस्पिटल सिक्योरिटी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि किसी भी डॉक्टर ने अभद्रता नहीं की है और सीसीटीवी में सब कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच कर सकती है। दसौनी से मिलने वालों में डॉ. डीएस पंचपाल, डॉ. एसएस बिष्ट, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. अमित रौतेला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें