फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: अंकिता प्रकरण में महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, भाजपा पर हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 10:23 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
बुद्ध पार्क में सरकार का पुतला फूंकती महिला कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर अंकिता भंडारी के हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व नैनीताल जिला प्रभारी जया कर्नाटक के नेतृत्व में बुद्ध पार्क पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर अंकिता हत्याकांड मामले में बीजेपी के एक बड़े नेता का नाम ले रही हैं। अंकिता की हत्या के बाद भाजपा विधायक के इशारे पर ही संबंधित रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। वहां भावना भट्ट, राधा आर्या, भगवती बिष्ट, चंपा बिनवाल, सावित्री गुरूरानी, कमर जहां आदि थे। 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बुद्ध पार्क में कांग्रेस का पुतला दहन किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली आर्य ने कहा कि एक महिला पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही हैं। प्रदेश प्रभारी अनूसचित जाति समाज से आते हैं। मोर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर लगाए जा रहे आरोपों की निंदा करता है। उन्होंने उक्त महिला का सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने की मांग की। कहा कि यह कांग्रेस की चाल है। कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव को देखते हुए अलग अलग तरीके के हथकंडे अपना रही है। वहां सुमित्रा प्रसाद, दिनेश सागर, हरिमोहन अरोड़ा, गणेश जोशी, नंदकिशोर आर्य, ईश्वरी राम, अजय आर्या आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें