फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी में ताबड़तोड़ छापे, नौ करोड़ जुर्माना, नौ पट्टे निलंबित

Sun, 25 Jan 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत के निर्देशन में शनिवार को प्रशासन, पुलिस, परिवहन, वन, खान विभाग की संयुक्त टीम ने जमरानी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और नियमों को ताक पर रखने का मामला सामने आया।
विज्ञापन


डीएम के अनुसार मौके पर दो लाख घनमीटर अवैध उपखनिज की निकासी के साक्ष्य मिले है। इस पर पट्टाधारकों पर नौ करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका गया है।
जमरानी क्षेत्र के अमृतपुर, डहरा और भौर्सा में राजस्व विभाग ने खनन पट्टे दिए हुए हैं। इन पट्टों से अवैध खनन की लंबे समय से शिकायत आ रही थी। शनिवार को डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इन सभी जगहों पर छापा मारा।

शनिवार को खनन कार्य बंद था, इसके बावजूद कई डंपरों में खनिज भरा जा रहा था। टीम देख मजदूर फावड़े-बेलचे छोड़कर भाग निकले।
मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान नैनीताल वन प्रभाग के एसडीओ यूसी तिवारी डीएम के सवालों का कार्रवाई का अधिकार न होने की बात कहकर बचते रहे। डीएम ने कहा कि यदि उनके पास पावर नहीं है तो फिर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन


बाद में अवैध खनन के आरोप में नौ नौ पट्टों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ जुर्माना लगाया गया है। मौके पर परिवहन विभाग ने खनन कार्य में लगे 55 वाहनों को पकड़ा भी।

इनमें से कई सीज किए गए जबकि कई का चालान किया गया। कार्रवाई में एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी यशवंत सिंह, आरटीओ एसके सिंह, एआरटीओ गुरुदेव सिंह, उप आयुक्त वाणिज्यकर यशपाल सिंह, सहायक आयुक्त शैलजा पाठक, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, कोश्या कुटौली के एसडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।


जमरानी अमृतपुर में संयुक्त चौकी बनेगी


जमरानी में मनमानी रोकने के लिए संयुक्त चौकी बनाने का फैसला हुआ है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि अमृतपुर में संयुक्त चौकी बनाने का निर्देश दिया गया है। इसमें राजस्व, बिक्री कर, पुलिस, वन, परिवहन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें