फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के आरोप में किया चालान

Wed, 30 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
अतिक्रमण के आरोप में किया चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रामनगर।  पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को भी अतिक्रमणकारियों पर सख्ती करते हुए आडे़ तिरछे खडे़ वाहनों को हटानेे की कार्रवाई की। टीम ने एक बस को सीज करने के साथ ही चार चौपहिया वाहनों का कोर्ट चालान किया। इसके अलावा दो दर्जन वाहनों के चस्पा चालान किये। चार दुकानदारों का पुलिस एक्ट में चालान किया। 
विज्ञापन


एसडीएम परितोष वर्मा,  पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज  दास, कोतवाल संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम काशीपुर बस अड्डे पर पहुंची। टीम ने अड्डा संचालकों हिदायत देते हुए तत्काल प्रभाव से अड्डे पर खड़ी बसें हल्द्वानी बस अड्डे से  संचालित करने के निर्देश दिए।

 इसके बाद टीम कोटाबाग बस अड्डे पर पहुंची  जहां टीम ने यही बात दोहराते हुए कोटाबाग बस अड्डे पर बस चालकों को हिदायत  दी। यहां पर एक बस खड़ी मिलने पर टीम ने उसका तत्काल चालान काटते हुए पुन:  बस यहां मिलने पर सीज करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें