फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण की मौत के मामले मे डीएम को भेजी जांच रिपोर्ट

Thu, 16 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक्टरों की लापरवाही से सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई किरण की मौत के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच के लिए एडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज और रिकार्ड का जिक्र करने के साथ ही व्यवस्थाओं और लापरवाही पर अंगुली उठाई गई है।
विज्ञापन



मंगलवार को तीनपानी निवासी पत्रकार ताराचंद्र जोशी की पत्नी किरण की डाक्टरों की लापरवाही के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद पत्रकारों ने हंगामा किया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल ने बुधवार को पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी दीपक रावत को भेज दी।

सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज के साथ ही अस्पताल के रिकार्ड, ढाई घंटे तक तड़पती रही किरण का इलाज न करने और डाक्टरों की लापरवाही का भी जिक्र किया गया है। जिलाधिकारी रावत ने बताया कि एडीएम बीएल फिरमाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है, जिनसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें