चोरगलिया (नैनीताल)। हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग में स्थित शेर नाला अकसर भारी बरसात में भारी उफान पर आ जाता हैं। पिछले 10 वर्षों में नाले को पार करने की कोशिश में 6 लोग अभी तक अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस तथा प्रशासन की सतर्कता से इस वर्ष कोई जनहानि नहीं हुई है।
शेरनाला पहाड़ों में भारी बरसात होने से उफान पर आ जाता है। वर्ष 2023 में दानीबंगर गौलापार निवासी ग्रामीण छोटा हाथी से रात्रि में नाले को पार करने की कोशिश में बह गया। शव दो दिन बाद 10 किमी दूर मिला। 6 वर्ष पूर्व हल्द्वानी से पीलीभीत जा रहा वाहन शेरनाला के बहाव में बह गया था। इसमें छह लोग सवार थे जिसमें दो हल्द्वानी निवासी युवक बह गए जिनके शव आज तक बरामद नहीं किया जा सके हैं।