फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक स्तर सुधार कर आदर्श विद्यालय बनाएं : सीडीओ

Wed, 13 Aug 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अनामिका ने मंगलवार को विकास भवन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आवंटित बजट और विभिन्न विकास कार्यों की योजनाओं को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

सीडीओ ने पीएम श्री विद्यालयों में आधारभूत संरचना और शैक्षिक स्तर में सुधार कर आदर्श विद्यालय बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त यूडीआईएसई पोर्टल में सही सूचनाओं की प्रविष्टि अंकित करने को कहा। उन्होंने छात्रसंख्या गिरने पर चिंता जाहिर करते हुए गतवर्ष शून्य संख्या के कारण बंद विद्यालयों की सूची देने को कहा। उन्होंने मिड डे मील के लिए ब्लॉकों और जनपद स्तर पर सक्षम अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने और भोजन योजना की त्रैमासिक समीक्षा करने को कहा। उन्होंने सभी छात्रों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए आधार कैंप लगाने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें