दिवाली के कारण ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक सुनील यादव ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाये गए हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का एक कोच, गरीब रथ में भी एक कोच अतिरिक्त लगाया गया है। ट्रेनों में सघन जांच भी की जा रही है। वहीं, रोडवेज ने भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों को लगाया है।