फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच गुलजारपुर में अवैध सड़क ध्वस्त

Thu, 07 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने बुधवार को तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत गुलजारपुर में बनी अवैध सड़क को ध्वस्त कर दिया। अवैध सड़क ध्वस्त करने के दौरान कथित तौर पर दबंग के गुर्गों ने वन विभाग की टीम को रोका। इनके साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में जब अतिरिक्त टीम पहुंची, तो विरोध करने वाले पीछे हट गए। बाद में मजदूरों ने खुदाई की। दबंग की ताकत का असर था कि कोई बड़ा अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही जेसीबी वाला खाई खोदने के लिए अपनी जेसीबी देने को तैयार हुआ। अब दावा किया जा रहा है कि जल्द ही जेसीबी से खाई खोदेंगे।
विज्ञापन


गुलजारपुर में बनी अवैध सड़क और इससे निकाले जा रहे खनिज को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इस पर शासन में भी हलचल हुई। अब तक आंख बंद किए अधिकारी हरकत में आए। वन संरक्षक पश्चिम वृत्त सुरेंद्र मेहरा ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद तय हुआ कि मार्ग को ध्वस्त कर दिया जाए। वनाधिकारियों के अनुसार बुधवार को जब टीम खाई खोदने के लिए जेसीबी की व्यवस्था करने गई तो किसी ने भी जेसीबी नहीं दी।

बाद में मजदूरों की व्यवस्था कर जब टीम पहुंची तो पहले दबंगाें के गुर्गों ने उनके साथ नोंकझोंक कर भगा दिया। कर्मियों ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में इसकी सूचना दी। इसके बाद और कर्मियों को भेजा गया तो विरोध कर रहे लोग पीछे हटे। डीएफओ राहुल के अनुसार काफी सड़क खोदकर रास्ते को ध्वस्त कर दिया गया है। भविष्य में कोई और मुश्किल न हो इसलिए जेसीबी से भी खाई को गहरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें