फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर लगा छह लाख का जुर्माना

विज्ञापन
गंगापुर कब्डाल गांव में पूरन चंद्र कपिल के खेत में अवैध मिटटी के खनन की पैमाईस करती उप जिलाधिकारी - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र के गंगापुर कबडाल में अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने छापा मार कर आरोपियों पर करीब छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम ऋचा सिंह ने लालकुआं तहसील की टीम के साथ गंगापुर कबडाल गांव निवासी पूरन चंद्र कपिल के खेत पर छापा मारा। वहां एसडीएम ने अवैध तरीके से मिट्टी का खनन पाया। उन्होंने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। साथ ही पूरन चंद्र पर 5,90,500 रुपये और ट्रैक्टर स्वामी तेजपुर नेगी निवासी गगन बिष्ट पर 16,100
रुपये का जुर्माना लगाया।
ट्रैक्टर ट्रॉली हल्दूचौड़ चौकी पुलिस के हवाले कर दी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मनोज रावत, सुनीता जोशी आदि थे। एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार जांच की जाती रहेगी। मिट्टी के अवैध खनन की वजह से खेतों में उपजाऊ क्षमता कम हो रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें