फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल

Tue, 07 Apr 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वनप्रभाग में कोसी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। बताते हैं कि कोसी और दबका नदियों में लंबे समय से चुगान बंद होने के कारण अवैध खनन बढ़ा है। खनन में मॉडिफाइड ट्रैक्टर और अन्य वाहनो का उपयोग किया जा रहा है। वन विभाग, पुलिस, वन निगम और परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद खनन माफिया के हौसले बुलंद है। कार्रवाई के दौरान अभद्रता, मारपीट और वाहन छुड़ाने के बढ़ते मामलों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से विभागीय कर्मियों का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन




अवैध खनन में पकड़े छह वाहन

रामनगर। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि सोमवार को जुड़का क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक डंपर, दो ट्रैक्टर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। एक 10 टायरा डंपर भी अवैध खनन में लिप्त पाया गया। सभी वाहनों को गुलजारपुर चौकी में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें