फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धूमधाम से मनाई इगास और बूढ़ी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मां नंदा-सुनंदा इंटरनेशनल सेवा ट्रस्ट की ओर से इगास, बगवाल और बूढ़ी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध पार्क में शाम को दोनों संस्कृतियों को संजोकर उत्तराखंडियत, भाषा संरक्षण, संस्कृति संरक्षण को एकजुटता से संरक्षित करने का सभी ने प्रण लिया। पार्क में दीये जलाए गए और जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

आयोजक समीर आर्य ने बताया कि हर साल इसी प्रकार कुमाऊं और गढ़वाल की जनता के साथ हल्द्वानी में भव्य महोत्सव किया जाएगा। कोस्तुभानंद जोशी ने समाज की एकता और अखंडता पर जोर दिया। राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर ने उत्तराखंड का इतिहास बताते हुए एकजुट रहने का प्रण लेने का आह्वान किया। वहां डॉ. रमेश बिष्ट, मधुकर बनोला, जितेंद्र मेहता, सोनी आर्य, राजेंद्र सिंह मेहरा, प्रशांत नेगी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें