फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बूढ़ी दीपावली पर एक बार फिर रोशन हुए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवोत्थानी हरिबोधिनी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। कुमाऊंनी इस दिन को बूढ़ी दीपावली के रूप में भी मनाते हैं। ऐसे में लोगों ने घरों को बिजली की माला और दीयों से सजाया।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने गेरु से लीपे गए सूपे में और घर के आंगन में बिस्वार से लक्ष्मी नारायण एवं भुइयां (घुइयां) की आकृतियां चित्रित की। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि दो नवंबर को तुलसी शालिग्राम विवाह होगा। इस माह में होने वाले विवाह शुभ माने जाते हैं।
मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है...
हल्द्वानी। प्राचीन श्रीराम मंदिर में स्थापित खाटू श्याम के भक्तों ने देवोत्थानी हरिबोधिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन किए। सुबह बाबा श्याम की निशान यात्रा प्राचीन देवी मंदिर से बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंची। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायक करण कपूर और दिव्या शर्मा ने कीर्तन ... है रात बाबा आज ठाणे आनो है, श्याम जयंती आयी सबका मन हर्षाया है, मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है आदि भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर श्याम बाबा को छप्पन भोग और 21 किलो मिल्क केक का भोग लगाया गया। इस मौके पर आतिशबाजी भी हुई। पंडित विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें