फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी गढ़वाल को भू माफिया के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश

Wed, 12 Jul 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने देहरादून और हरिद्वार में पश्चिमी उत्तरप्रदेश  से आए भूमाफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश आईजी गढ़वाल संजय गुंजयाल को दिए हैं। न्यायालय ने इस संबंध में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने और याची को सुरक्षा देने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीके बिष्ट ने मंगलवार को देहरादून निवासी सुनील कुमार की याचिका  की सुनवाई की। याची के मुताबिक पुलिस कर्मियों की मदद से भू माफिया याची को परेशान कर उसकी भूमि को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।

उसे और उसके परिवार को धमकी दी जा रही है।  पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ लोग देहरादून जिले में भू स्वामियों को धमका कर उनकी भूमि हड़प रहे हैं।  उसकी 24 वर्षीय पुत्री को भी धमकी दी जा रही है और वह डर के चलते घर से बाहर तक नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन


एकलपीठ ने याची को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए आईजी गढ़वाल को कहा है कि वह इन वारदातों के संबंध में कार्यवाही कर विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। कोर्ट ने विपक्षी महेश चंद्र, सुखपाल, सैफुद्दीन, विवेक शर्मा, मौ. अबीद व विजय कुमार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि याची की भूमि पर हस्तक्षेप न किया जाए।
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें