हल्द्वानी। बारिश के कारण होने वाली परेशानियों से निजात के लिए लोक निर्माण विभाग ने फोन सेवा की शुरूआत की है। इसके तहत जारी किए गए फोन नंबर पर कॉल करने पर विभाग समस्या का निस्तारण एक सप्ताह में करेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण सड़क टूटने सहित अन्य किसी भी तरह की विभाग से संबंधित समस्या होने पर 05946-223352 पर फोन किया जा सकता है।
विभाग की कोशिश होगी कि शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह में कर लिया जाए। तय समय में समस्या का समाधान न होने पर विभाग एसएमएस के जरिए विलंब होने का कारण भी बताएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस नंबर पर अन्य सामान्य समस्याओं को भी दर्ज किया जाएगा। उच्चाधिकारियों से संबंधित मामलों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और इसकी जानकारी भी फोन करने वाले को दी जाएगी।