फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी का फरमान वापस लें नहीं तो खुद खोलेंगे दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ने दो बजे तक बाजार खोलने की शासन की नई गाइड लाइन का विरोध करने का एलान किया है। संगठन ने सरकार को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो बजे बाजार बंदी का फरमान वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश का व्यापारी सोमवार से शाम छह बजे तक अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि एक ओर सरकार कह रही है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यह पाबंदियां लगाई गई हैं लेकिन जब बाजार दो बजे तक यानी केवल चार घंटे ही खुलेगा तो भीड़ उमड़ने पर कोरोना संक्रमण और फैलेगा या कम होगा यह सोचनीय पहलू है। पदाधिकारियों ने कहा कि संक्रमणकाल में हमें लोगों के जीवन को बचाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। सरकार एक ओर देश में जगह-जगह चुनाव करवा रहीं है जहां लाखों की भीड़ को जुटाकर सभाएं की जा रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापार पर बंदिशें लगाई जा रही हैं। प्रेस वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, संयुक्त महामंत्री अनुशासन गुलशन छाबड़ा, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने शनिवार को बाजार खोलने की उठाई मांग
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने एसडीएम विवेक राय को ज्ञापन देकर हल्द्वानी का बाजार साप्ताहिक बंदी शनिवार के दिन खोलने की छूट दिए जाने की मांग उठाई है। संगठन ने बैठक कर बाजार खुलने का समय भी दो बजे से बढ़ाकर चार बजे तक तय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि अगर हल्द्वानी में शनिवार व रविवार को बाजार बंद किया जाता है तो दो दिन लगातार बाजार बंद हो जाएगा। व्यापारियों की मांग है कि हल्द्वानी बाजार शनिवार को खुला रखा जाए और रविवार को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बंद रखा जाए।
दो बजे बाद भी खुली रहीं दुकानें
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर शासन की नई गाइडलाइन का पालन कराने में प्रशासन और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के बाद भी बाजार के अलावा कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड और नैनीताल रोड की कई दुकानें खुली हुई थीं। कुछ दुकानें ही तय समय पर बंद हो सकीं थी।
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने गाड़ियों से लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को हिदायत देकर दुकानों को बंद कराया। कई स्थानों पर हीलाहवाली करने पर पुलिस को सख्त रवैया भी अपनाना पड़ा। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि दो बजे तक दुकान खोलने के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें