फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल आ रहे हैं तो दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आए प्रशासन ने वीकेंड पर नगर में प्रवेश को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं। इन नियमों के तहत अगले तीन दिनों तक नैनीताल नगर में केवल उन्हीं पर्यटकों को आने की अनुमति होगी, जिनके पास देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पहुंचने से 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट और होटल में की गई बुकिंग का प्रमाण उपलब्ध होगा। ऐसा न होने पर सैलानियों को नैनीताल नगर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कहा कि वीकेंड पर उमड़ने वाली भीड़ और कोरोना नियमों के पालन के लिए यह फैसला लिया गया है। कहा कि इस आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, भारतीय दंड संहिता तथा अन्य अधिनियमों के तहत कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें