फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खरीद रहे हैं तो तारीख भी देख लें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली का त्योहार आने वाला है। मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो ट्रे पर नजर जरूर डाल लें। ज्यादातर मिठाई विक्रेता लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। मिठाई की गुणवत्ता को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने नई गाइडलाइन लागू की है। इसमें काउंटर के अंदर रखी मिठाइयों पर निर्माण और उपयोग अवधि लिखना अनिवार्य है। लेकिन शहर के अधिकतर दुकानदार इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। कारण साफ है कि इस गाइडलाइन की जांच करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में मिठाई दुकानों की पड़ताल की तो सामने आया कि पांच में से केवल एक दुकानदार की ट्रे पर मिठाई की एक्सपायरी डेट अंकित की है। हाल यह है कि कई दुकानदारों ने एक फ्लैक्स टांग रखा है जिसमें मिठाई खराब होने की तिथि बताई है पर मिठाई कब बनी ये नहीं लिखा है।
खाद्य विभाग को त्योहारों में ही आती है याद
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को त्योहारों में ही छापे की याद आती है। हालांकि मिठाई के मामले में गाइडलाइन जारी होने के बाद से अब तक एक भी चालान नहीं काटा गया है।
विज्ञापन

गलत तारीख डाली तो होगी कार्रवाई
एफएसएसएआई के निर्देशों के मुताबिक मिठाई कारोबारियों को संबंधित खाद्य पदार्थों के खराब होने की तारीख खुद लिखनी होगी। व्यापारी एक्सपायरी डेट गलत न लिखें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुकानों और उनकी किचन का निरीक्षण करेंगे।
कौन सी मिठाई, कब तक होगी खराब
एक दिन चलने वाली मिठाइयां : चॉकलेट कलाकंद, कलाकंद, बटर स्कॉच कलाकंद, रोज कलाकंद।
दो दिन चलने वाली मिठाइयां : दूध से बनीं मिठाइयां, रसगुल्ला, मिल्क बादाम, मलाई रोल, हरिभोग, रसकदम, गुड़ रसमलाई, रस मलाई, शाही टोस्ट, रबड़ी, रस काटा, खीर मोहन, बंगाली रबड़ी।
चार दिन चलने वाली मिठाइयां : केसर कोकोनट लड्डू, खीर कदम, मेवा भाटी, फ्रूट केक, मोतीचूर मोदक, पेड़ा, घेवर, तिल बुग्गा, सफेद पेड़ा, मिल्क बर्फी, खोवा बादाम, फ्रूट केक, बूंदी लड्डू, प्लेन बर्फी, कोकोनट बर्फी, लाल लड्डू।
सात दिन चलने वाली मिठाइयां : काजू कतली, बालूशाही, मूंग बर्फी, काजू केसर बर्फी, काजू लड्डू, बेसन बर्फी, काजू रोल, केसर गुजिया, मैदा गुजिया, काजू खजूर, पिस्ता लौंग।
विज्ञापन

30 दिन चलने वाली मिठाइयां : चना लड्डू, बेसन लड्डू, आटा लड्डू, कराची हलवा, सोन हलवा, गजक, चिक्की, अंजीर खजूर बर्फी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें