फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जरूरी सेवा वाले वाहन बाईपास से निकलेंगे तो मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अति आवश्यकीय सेवा वाले भारी वाहन शहर के बजाय बाईपास से चलाएं और टैक्सियों का संचालन तय स्थान से किया जाए तो शहर पर यातायात का दबाव कम होगा। इससे आए दिन लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। इस मुद्दे पर रविवार को सीओ सिटी नितिन लोहनी ने ट्रांसपोर्टर, केमू, टैक्सी व टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली के बहुउद्देश्यीय भवन में बैठक की। बैठक में सुव्यवस्थित एवं सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन


सीओ नितिन ने कहा कि अति आवश्यक सेवा से जुड़े पहाड़ जाने वाले वाहनों को शहर के बीच से निकालने के बजाय बाईपास से निकाला जाए। इसी तरह टैक्सियों का संचालन रोडवेज बस अड्डे व उसके आसपास के बजाय भोटियापड़ाव स्थित टैक्सी स्टैंड से ही किया जाए। टेंपो का संचालन तय रूट पर ही करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए उठाए गए बिंदुओं पर हामी भरी। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए। सीओ ने बताया कि मामले में जल्द प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरटीओ व यूनियन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में कोतवाल राजेश यादव, टीआई शिवराज सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी, सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें