फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को पुलिस के कारण हुई दिक्कत तो होगी कार्रवाई: हरबंस सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। इसे देखते हुए एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्यटकों को पुलिस के कारण दिक्कत हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को व्यवस्थाओं में बदलाव और नई योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में आयोजित बैठक में एसपी ट्रैफिक ने कहा कि पर्यटन सीजन में विभिन्न डायवर्जन प्वाइंटों में रोड संकेत वाले फ्लेक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे। यह फ्लेक्सी बोर्ड डायवर्जन प्लाइंट, उससे 200 मीटर और 500 मीटर पहले लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों के दबाव होने पर डायवर्जन, पार्किंग और शटल बस सेवा को तीन स्तर पर लागू किया जाएगा।
पहले स्टेज में सभी वाहन अलग-अलग मार्गों से सीधे नैनीताल जा सकेंगे। दूसरी स्टेज में पार्किंग फुल होने की स्थिति में वाहनों को रूसी बाईपास, कालाढुंगी रोड व रूसी बाईपास हल्द्वानी रोड में रोक दिया जाएगा। यहां से पर्यटक शटल सेवा का इस्तेमाल करके आगे भेजे जाएंगे। तीसरी स्टेज में पर्यटक वाहनों को कालाढूंगी और हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम में पार्क कराया जाएगा और यहां से शटल सेवा की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को सुबह नौ से रात 11 बजे तक यात्रा रूट पर सभी भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
विज्ञापन

पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सभी थाना प्रभारी क्षेत्रों में केंद्रवार पुलिस बल तैनात करेंगे। नैनीताल में बुकिंग न होने या फिर स्थानीय निवासी न होने वाले पर्यटकों के वाहनों को डायवर्जन प्वाइंटों पर ही या तो पार्क कराया जाएगा या फिर वहीं से वापस भेज दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी थाना प्रभारियों की होगी। साथ ही एसपी सिटी ने हर पर्यटक से शालीनता पूर्वक व्यवहार रखने और उनकी हर संभव मदद करने के सख्ती से निर्देश दिए हैं।

लंबित विवेचनाओं पर एसपी क्राइम ने जताई नाराजगी
हल्द्वानी। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने हल्द्वानी कोतवाली और काठगोदाम थाने के एसओ व अन्य पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। एसपी क्राइम ने छह माह और एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं, पार्ट पेंडिंग और पुनर्विवेचना वाले मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चोरियों को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने को लेकर भी सख्ती की है। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश चंद्र मलिक, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा, एसएसआई महेंद्र राज व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें