फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कवायद रंग लाई तो नैनीताल में हाइड्रेंट के लिए अलग से बिछेगी पानी की लाइन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड के बाद नैनीताल में हाइड्रेंट से पानी नहीं आने की घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। इसे देखते हुए सांसद अजय भट्ट के दिशा-निर्देश के तहत कुमाऊं आयुक्त ने जल संस्थान को हाइड्रेंट को अलग लाइन से जोड़ने के लिए योजना बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन



20 अगस्त को शहर के मल्लीताल में हुए अग्निकांड में लाखों के नुकसान के अलावा एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 21 अगस्त को सांसद अजय भट्ट घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके समक्ष घटनास्थल पर हाइड्रेंट से पानी नहीं आने का मामला उठा। लोगों ने कहा कि अगर हाइड्रेंट से पानी आता तो समय रहते आग बुझ जाती। उन्होंने इस मामले में प्रभावी पहल का आश्वासन दिया। देर शाम आयुक्त को इस संबंध में पहल के निर्देश दिए। आयुक्त दीपक रावत ने जल संस्थान को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि विभाग की ओर से सर्वे टीम गठित की जाएगी। टैंक समेत हाइड्रेंट के लिए अलग लाइन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें