फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और सीवर की दिक्कत हो तो फोन करें कंट्रोल रूम

Wed, 13 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में जिले के लोगों को पानी और सीवरेज की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए जल संस्थान सक्रिय हो गया है। डीएम के आदेशों के तुरंत बाद शाखाओं में शिकायत निवारण केंद्र (कंट्रोल रुम) स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान के नोडल अधिकारी एवं ईई जगदीप चौधरी ने बताया कि शाखा नैनीताल के तहत उपभोक्ता मुख्य पंप गृह ( दूरभाष नं. 235097) व फांसी गधेरा पंप गृह (235608) में लिखित और फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा भीमताल नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पंप गृह भीमताल (247045), भवाली नगर के पंप गृह भवाली (220056) में फोन कर सकते हैं।

धारी ब्लाक के धारी में, बेतालघाट ब्लाक के गरमपानी, ओखलकांडा ब्लाक के मल्ला ओखलकांडा, रामगढ़ ब्लाक के मल्ला रामगढ़ शाखा कार्यालयों और कोटाबाग ब्लाक के उपभोक्ता वहां तैनात विभागीय अभियंताओं से संपर्क कर सकते हैं। उनके दूरभाष नंबर शाखा कार्यालयों से हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा हल्द्वानी में शाखा कार्यालय के दूरभाष नंबर 220776 और रामनगर के 255876 में संपर्क  किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में 35 अभियंताओं को शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल वितरण के लिए नैनीताल में दो और रामनगर में एक जबकि हल्द्वानी शाखा में छह टैंकरों के साथ ही एक ट्रक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


फोटो सहित 12एनटीएल 12पी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें