फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रायल सफल रहा तो चिड़ियाघर मार्ग पर दौड़ते नजर आएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Mon, 03 Jun 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
चिड़ियाघर रोड में हुआ इलेक्ट्रॉनिक वाहन का ट्रायल। 
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका ने नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी (उद्यान) चिड़ियाघर के लिए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों को दौड़ाने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को एक इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया गया। सोमवार को इस मार्ग पर गोल्फ कार्ट का भी ट्रॉयल किया जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही नैनीताल की अपर मोल रोड से चिड़ियाघर के लिए इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन

नगर के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान की शटल सेवा का टेंडर बीती 31 मई को खत्म हो चुका है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते नए टेंडर नहीं हो सके हैं। पालिका के ईओ अतुल भंडारी ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही जून में नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद ही शटल सेवा का संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की कवायद की जा रही है। रविवार को इसका ट्रायल किया गया है। सोमवार को गोल्फ कार्ट का भी ट्रॉयल होना है। अगर ट्रायल सफल रहा तो यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाया जाएगा। इस मौके पर आरटीओ नंद किशोर, एआरटीओ रश्मि भट्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें