फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के बंद की दुकान तो होगी निलंबित

Mon, 16 Feb 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना के राशन की दुकान बंद मिली तो नोटिस जारी कर निलंबित कर दी जाएगी। पूर्व में बंद मिलीं एक दर्जन दुकानों के स्वामियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने 6 फरवरी को छापे की कार्रवाई कराई थी। इस दौरान पूजा राजौर गांधीनगर, इंद्र लाल गांधीनगर, प्रदीप सागर गांधीनगर, दीपक भाकुनी गांधीनगर, वैश्य कादरी इंदिरा नगर, मुन्ना सलमानी इंदिरा नगर और अब्दुल रहमान नई बस्ती की दुकानें बंद मिलीं थी। उन्होंने बताया कि सभी दुकान स्वामियों को नोटिस भेजकर दुकान बंद होने का कारण पूछा गया है। उचित जवाब न मिलने पर दुकानें निलंबित कर दी जाएंगी। सिंह ने बताया कि कार्यावधि में दुकान बंद करने से पहले सस्ता-गल्ला विक्रेताओं को एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक को लिखित में बताना होगा। जांच के दौरान अगर बिना सूचना के दुकान बंद मिली तो नोटिस जारी कर दुकान निलंबित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें