फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मार्च तक खर्च नहीं हुई धनराशि तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डीएम ललित मोहन रयाल ने सोमवार को विकास भवन में जिला योजना, राज्य सेक्टर और बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लिए समीक्षा बैठक की। डीएम ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में जल जीवन मिशन योजना और बाल विकास विभाग के दो मदों के डी श्रेणी और पीएमजीएसवाई के बी श्रेणी में होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से 10 मार्च तक सड़कों पर डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर प्रगति रिपोर्ट सही नहीं हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने जेजेएम योजना और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट ए श्रेणी में लाने को कहा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से जिला योजना और अन्य योजनाओं में 10 मार्च तक धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में खामियां मिलने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी।
डीएम ने जिला पंचायतीराज विभाग से ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के साथ नगर पालिका भीमताल ईओ और सिंचाई विभाग को भीमताल, नौकुचियाताल झील की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। सेनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची-भवाली बाईपास मार्ग पर नवनिर्मित वन चौकी पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नस्ल की दुधारू गाय उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


पार्किंग का निर्माण जल्द करें
डीएम ने कहा कि जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर पुलिस और खुफिया एजेंसी को सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया है। साथ ही भीमताल में पर्यटन सीजन में सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राधिकरण को जल्द पार्किंग का निर्माण कार्य करने को कहा है। डीएम ने भीमताल में बिना अनुमति के पानी की बोरिंग कराने वाले लोगों और टैंकरों से पानी बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, डीएसटीएओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, सीईओ गोविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें