गौलापार (नैनीताल)। संस्कृति निदेशालय के सहयोग से देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार ने चोरगलिया सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यशाला का आयोजन किया। 12 सांस्कृतिक दलों ने नाटक, गायन, भाषण, लोकनृत्य, जागर और छोलिया जैसे पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जागर प्रस्तुति के लिए एलाइट पब्लिक स्कूल गौलापार को प्रथम, कुमाऊंनी नृत्य के लिए हेरिटेज कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल को द्वितीय, हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल गौलापार छोलिया नृत्य के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि कमलेश चंदोला ने विजयी दलों को पुरस्कृत किया। यहां कार्यक्रम अध्यक्ष ईश्वर सुयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, दीपक चौसली, प्रधानाचार्य प्रकाश परगई, मोहन सिंह चौहान, अभिषेक बेलवाल, दीपक ज्योति चौसली आदि मौजूद थे।