फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील विकास प्राधिकरण नहीं हटा तो आंदोलन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में बुधवार को विभिन्न संगठनों के सदस्यों की बैठक हुई। सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से झील विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग की जाएगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी प्राधिकरण नहीं हटा तो नगरवासी धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि पालिका बोर्ड झील प्राधिकरण को हटाने में जन सहयोग करेगा। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ वह कोर्ट की शरण में जाएंगे। कहा कि 2016 के शासनादेश के तहत पूर्व में पालिका को मानचित्र बनाने का अधिकार था। वक्ताओं ने कहा कि झील विकास प्राधिकरण नहीं हटाया तो आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल, हरि शंकर कंसल, ब्रजमोहन जोशी, किशन अधिकारी, मनीष साह, गजेंद्र सिंह रौतेला, दिनेश जोशी, भुवन अधिकारी, हितेश साह, संजय जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें