फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीचबचाव करने पर हुई भगीरथ की हत्या

विज्ञापन
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में कलावती कालौनी में हुई भगीरथ सुयाल की हत्या का आरोपी राहुल घनेला। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। 26 मार्च को नवाबी रोड पर कलावती चौराहे के पास दुकानदार भगीरथ सुयाल की हत्या युवाओं के झगड़े में बीच बचाव में हुई थी। भगीरथ ने झगड़ रहे युवकों में से एक को उसी के हेलमेट से मारा था। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और दुकानदार पर बुलाकर भगीरथ को बेरहमी से पीटकर चले गए। पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज के बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल धनेला को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि 26 मार्च की रात कलावती चौराहे के पास मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड निवासी दुकानदार भगीरथ सुयाल की हत्या की गई थी। एसपी (अपराध एवं यातायात) देवेंद्र पिंचा और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में पुलिस की चार टीमें गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज देखने और पूछताछ करने के बाद प्रकाश में आया कि अंबा बिहार में रहने वाले पवन पाल और एमबीपीजी कालेज के छात्र राहुल धनेला का भगीरथ सुयाल से विवाद हुआ था। विवेचक मनोज रतूड़ी को सोमवार को सूचना मिली कि राहुल धनेला भीमताल पुल से सटी एचएमटी फैक्ट्री के पास आया है। पुलिस टीम ने उसे स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
राहुल ने पुलिस को बताया कि भगीरथ ने उसके और दोस्त पवन पाल के साथ मारपीट की थी। रात 11 बजे दुकानदार भगीरथ बुलाकर राहुल धनेला ने उसका हाथ पकड़ा और पवन ने डंडे से सिर पर वार किया। फंटी टूटने पर उन्होंने भगीरथ को लात और हाथ से भी मारा था। इसके दोनों स्कूटी लेकर भाग गए। इसके बाद दोनों मुक्तेश्वर और धानाचूली की ओर चले गए। बाद में पवन पाल भवाली में बस पर सवार होकर निकल गया। राहुल गिरफ्तारी से बचने के लिए स्कूटी लेकर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था मगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद किया हमला
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि घटना से पहले आरोपी अपने दोस्त मुकेश पांडे के जन्मदिन को मनाने एक रेस्टोरेंट गए थे। वहां छह लोग मौजूद थे। इस दौरान सभी ने नशा किया। राहुल धनेला और पवन कलावती चौराहे के पास आकर खड़े हो गए। यहां पवन का स्थानीय युवक दीपक बिष्ट से विवाद हो गया। यहां आठ लोगों के बीच पवन ने दीपक की पिटाई कर दी। हो हल्ला होने पर बीच बचाव करने के लिए व्यवसायी भगीरथ मौके पर पहुंचा। उसने पवन को हेलमेट से मार दिया।
अंबा विहार में बनी बदला लेने की योजना
हल्द्वानी। पवन और राहुल धनेला मारपीट के बाद अपने दोस्त अंकित नेगी के कमरे में गए थे। पवन ने दोस्त अंकित से कहा कि हेलमेट से मार खाने पर बड़ी बेइज्जती हो गई। मारपीट के दौरान राहुल का झोला गिर गया था। दोनों झोला लेने के लिए स्कूटी से निकल गए। रास्ते में पवन को लकड़ी की फंटी मिल गई। भगीरथ को देखते ही पवन आग बबूला हो गया और राहुल के सहयोग से हमला कर दिया। हत्या के बाद एक दोस्त ने दोनों को बाहर छोड़ा था। इस मामले में पुलिस शरणदाता की भूमिका की जांच कर रही है।
हरिद्वार की तरफ भागा मुख्य आरोपी
हल्द्वानी। पुलिस की जांच में आया है कि हत्या का मुख्य आरोपी पवन पाल हरिद्वार की तरफ भागकर गया है। पुलिस इस मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रही है।
सोनू के गांव का है राहुल
राहुल धनेला 22 दिन पहले पूर्व छात्रनेता गौरव बानखेड़े पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनू धनेला के गांव का रहने वाला है। राहुल अपने गांव के करीबी सोनू के साथ रहता था।
गिरफ्तार करने वाली टीम
व्यवसायी हत्याकांड में आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई कैलाश नेगी, उपनिरीक्षक दिनेश जोशी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, सिपाही जितेंद्र कुमार, बंशीधर जोशी, वीरेंद्र चौहान, इसरार नवी, रविंद्र खोलिया, घनश्याम रौतेला, मीरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें