फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बढ़े हुए सर्किल रेट वापस न हुए तो सपने से कम न होगा मकान बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए सर्किल रेट के मद्दे पर बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक पुनर्विचार की मांग उठाई। कहा कि यदि सर्किल रेट कम हुए तो आम लोगों का जमीन खरीदने का सपना सपना ही बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन

पीलीकोठी में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भोला भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ललित जोशी ने कहा कि हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र, ग्रामीण और अर्द्ध नगरीय क्षेत्र में सर्कल रेट में 150 प्रतिशत से 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
यहां विभिन्न सड़कों की चौड़ाई 20 फुट से भी कम है। वहां भी व्यवसायिक दरें लागू की गई हैं। इस कारण जहां पहले सर्किल रेट 12000 रुपये प्रति वर्ग फुट थे, वहां अब 50 हजार रुपये पहुंच गया है। इस तरह इसमें 400 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इससे रजिस्ट्री करने का खर्चा और स्टांप ड्यूटी पहले से कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में भविष्य में जब आम व्यक्ति मकान पर नक्शा बनवाएगा या फिर प्राधिकरण से नक्शा पास कराएगा तो उसे उसी अनुपात में शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

साथ ही जमीन बेचने वाले को उसी अनुपात में कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ेगा। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से बढ़े हुए सर्किल रेट को वापस लेने और बाजार को देखते हुए व्यावहारिक रेट लागू कराने की मांग की। बैठक में योगेश जोशी, अनुराग सिंह, बब्बू सिंह, रवि नयाल, ललित बोरा, हिमांशु जोशी, विजय गुप्ता, राम सिंह नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें