फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार नौकरी के आंकड़े गलत हुए तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा: पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इशारों ही इशारों में पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा विभाग में दस हजार लोगों को नौकरियां दी हैं। अगर यह आंकड़ा सही नहीं होगा तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के विकास की जिम्मेदारी जनता ने भाजपा को दी है। इसमें छोटी सी व्यवस्था को वह भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

गौलापार स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद पांडेय ने हरीश रावत का नाम लिए बगैर कहा कि अपनी बात पर कैसे अमल करना है, वह उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह काफी बड़े हैं। उच्च पदों पर बैठे लोगों को जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। अरविंद पांडेय ने यह भी कहा कि नीति आयोग के सर्वे रिपोर्ट में उत्तराखंड शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में देश में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को ट्रांसफर, पोस्टिंग, अटैचमेंट वाला विभाग कहा जाता था, आज उसकी तस्वीर बदल गई है। सरकारी स्कूलों में 56 हजार से अधिक छात्र बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें