शहीद स्मारक से पदयात्रा निकालते कांग्रेसी।
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रस्तावित एलान के तहत तीन दिवसीय पदयात्रा के प्रथम चरण में सोमवार को बिंदुखत्ता क्षेत्र में पदयात्रा कर अशोक चक्र अलंकृत शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम बनाने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार शहीद और उनके परिवार की भावनाओं की अनदेखी कर रही है।
शहीद की वीरांगना भावना गोस्वामी कहा कि या तो सरकार उनके पति के नाम पर स्टेडियम का निर्माण कराए या उनके पति को दिया गया अशोक चक्र वापस ले ले। वहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, डॉ. बालम बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह खनवाल, महामंत्री प्रदीप सिंह बथ्याल, शिवराज सिंह बिष्ट, देवीदत्त पांडे, राजेंद्र सिंह चौहान आदि थे। संवाद