फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क पर पढ़ी नमाज और नाली में बहता मिला खून तो होगी कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर मंगलवार को कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक हुई। विभिन्न धर्मावलंबियों ने आपसी सद्भाव की बात कही। इसमें अफसरों ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर किसी भी स्थिति में नमाज अदा न की जाए। कुर्बानी के दौरान नाली में यदि खून बहता मिला तो जिम्मेदार लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न किया जाए। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसपी मनोज कुमार कत्याल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी आदि थे।

-

धर्मावलंबियों ने उठाईं मांगें

बैठक में धर्मावलंबियों ने नालियों की साफ-सफाई, कुर्बानी वाली जगहों पर पानी के टैंकर उपलब्धता, अवशेषों को उठाने के लिए टीम की तैनाती और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ाई की भी बात रखी गई।
विज्ञापन

-

सफाई के लिए 50 कर्मचारियों की टीम तैनात

हल्द्वानी। ईद के लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सफाई व्यवस्था के लिए 40 कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। त्योहार पर किसी तरह का खलल न पड़े इसके लिए 10 लोगों की टीम जानवर पकड़ने के लिए लगाई गई है। कुर्बानी के लिए नगर निगम प्रशासन ने 12 स्थान तय किए हैं। कूड़ा वाहनों के साथ ही 22 वाहन अपशिष्ट आदि के निस्तारण के लिए अलग से लगाए गए हैं। तय स्थानों के साथ ही स्लाॅटर हाउस में होगी कुर्बानी की अनुमति होगी। नगर निगम ने किसी तरह का अपशिष्ट नालियों में न फेंकने की अपील की है। संवाद


नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरीक्षण

ईद के मद्देनजर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया ने मंगलवार को सफाई निरीक्षकों के साथ बनभूलपुरा के वार्ड-24, 25, 30, 31 आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डॉ.टोलिया ने बताया कि बुधवार से कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। ईद के दिन सुबह से शाम तक निगम के कर्मचारी तैनात रहेंगे।



कुर्बानी के लिए तय किए गए स्थल

1. लाइन नंबर-12 भैंसा मीट मार्केट।

2. लाइन नंबर-12 इमरजेंसी मेडिकल के पास।

3. उजालानगर में मस्जिद के सामने गली में।

4. लाइन नंबर-एक में ईदगाह के निकट नाला कवरिंग पर।

5. किदवईनगर में मदरसे के पीछे।

6. नई बस्ती ताज मस्जिद के पीछे।

7. आस्ताना मस्जिद नई बस्ती।

8. नासानी जिम के पास।

9. नमरा मस्जिद के पास।

10. कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग।

11. इमरान पार्षद के घर के पास।

12. उजालानगर क्षेत्र में।



स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों की ईद के मद्देनजर बैठक ली गई है। उन्हें सफाई व्यवस्था के इंतजाम करने के कहा गया है। लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाने की अपील है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें