फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कस्तूरी सदन ने जीती अंतर सदनीय सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 27 May 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम छोई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अंतर सदनीय सब जूनियर क्रिकेट मैच के फाइनल मैच में कस्तूरी सदन ने मोनाल सदन को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

मंगलवार को छोई मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनाल सदन ने 10 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में कस्तूरी सदन ने सक्षम रावत के 25 और लोकेश कुमार के 15 नाबाद रनों की सहायता से सातवें ओवर में विजयी रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि बुधवार से जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। यहां दिव्यांशु कुमार, दीपक शर्मा, रोशन कुमार, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें