फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्डों में गंदगी मिली तो नपेंगी वार्ड इंचार्ज : एमएस

Sun, 22 Feb 2026 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्डों में अक्सर गंदगी की शिकायत रहती है। वार्डों में शौचालय साफ नहीं होने का मामले भी कई बार उठ चुका है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने सभी वार्डों का भ्रमण कर जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक स्टाफ नर्स को प्रतिदिन अस्पताल के हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


अस्पताल के तीसरे और चौथी मंजिल में हड्डी रोग समेत कई आईपीडी विभाग और ऑपरेशन कक्ष हैं। तीन-चार दिन पहले यहां शौचालयों में गंदगी और उसके बाहर कूड़ा फैला फैलने की शिकायत मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से की थी। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने मौका मुआयना किया और गंदगी देखकर वार्ड इंचार्ज को फटकार भी लगाई। उन्होंने हर वार्ड में खाली पड़े कमरों को खुलवाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि इन जगहों का इस्तेमाल अस्पताल का टीचिंग रूम बनाने और अन्य कार्यों में किया जा सके। अस्पताल के अंदर कई कमरों में कंडम सामान भी रखा गया है। चिकित्सा अधीक्षक ने तुरंत सामान हटाने के लिए कहा है।


अस्पताल के कुछ कमरों में कबाड़ रखा गया है, उन्हें खाली करने के निर्देश दिए हैं। तीन-चार कमरे खाली भी करवा दिए हैं। वार्डों में गंदगी मिलने पर वार्ड इंचार्ज जिम्मेदार रहेंगे और उन पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक, सुशीला तिवारी अस्पताल

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें