फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने पर व्यापारियों ने किया विरोध

Sun, 22 Feb 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली पर्व के मद्देनजर शहर में चेकिंग अभियान चलाया। सैंपल भरने के दौरान टीम को व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। टीम ने तीन दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सेंपल भरे और अनियमितता मिलने पर दो दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई व परचून की दुकानों का निरीक्षण किया। इस बीच टीम तल्लीताल स्थित प्रकाश जनरल स्टोर पहुंची। टीम ने दुकान से सामान का सैंपल भरना शुरू किया तो कुछ व्यापारी इसके विरोध में उतर आए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पंजीकृत व्यापारियों की दुकानों से तो विभाग हमेशा सैंपल भरता है, लेकिन शहर में खुले में खाद्य सामग्री बेच रहे लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कब करेगा। व्यापारियों ने बिना पंजीकरण खुले में खाद्य सामग्री बेच रहे लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। लंबी बहस के बाद आखिरकार टीम दुकान से पनीर का सैंपल लेकर ही लौटी। इसके बाद मल्लीताल प्रतिदिन डेयरी से दही व साह जनरल स्टोर से टोजो के सैंपल भरे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिंह ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर दो व्यापारियों को नोटिस भी जारी किया गया है। इस दौरान कानूनगो एचआर ममगई समेत अन्य लोग टीम में शामिल थे। संवाद
-
कालाढूंगी में भी खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

कालाढूंगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दुग्ध वाहन से दूध के दो नमूने भरे। एक खाद्य प्रतिष्ठान से राष्ट्रीय दाल सर्विलांस अभियान के तहत दो प्रकार की दालों के कुल चार नमूने लेकर राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें