फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं सावित्रीबाई फूले’ देख भाव विभोर हुए दर्शक

Tue, 03 Feb 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले पर आधारित एकल नाट्य प्रस्तुति दे चुकी (पुणे) महाराष्ट्र की वरिष्ठ रंगकर्मी सुषमा देशपांडे ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से डायट सभागार में आयोजित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सुषमा देशपांडे ने बताया कि महाराष्ट्र के विदर्भ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक बड़ा काम ज्योतिबा फूले और उनकी पत्नी सावित्री ने शुरू किया। बाद में देश में सामाजिक बदलाव और वंचित तबके के लिए शिक्षा के अधिकार को मुमकिन बनाया। सावित्रीबाई ने विवाह के बाद पति से ही शिक्षा प्राप्त की और बाद में उन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त हुआ और उन्होंने महिलाओं के लिए स्कूल भी खोला।

हालांकि इसका उन्हें काफी विरोध भी झेलना पड़ा। महिला शिक्षा के विरोधियों ने सावित्री पर पत्थर और कीचड़ तक फेंका। वर्ष 1897 में प्लेग रोग की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। इस दौरान बीईओ सुभागा आर्या, रमसा समन्वयक एके सिंह, बीआरसी समन्वयक संजय वर्मा, शिक्षक नेता विनोद जीना, एनएस नेगी, नीरज तिवारी, डीएस चौहान, बीडी शर्मा, उमेश शर्मा, रामनरेश गौतम, आरती जैन, जफ्तार्ज खान, महेश भट्ट, हिमांशु खोले आदि थे। संचालन भारती भट्ट ने किया।
विज्ञापन


3000 से अधिक बार दे चुकी हैं नाट्य प्रस्तुति

वरिष्ठ रंगकर्मी सुषमा देशपांडे अब तक भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई पर आधारित 3000 से अधिक नाट्य शो देश-विदेशों में कर चुकी हैं। वह मराठी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। फिल्म अभिनेता अमोल पालेकर के साथ भी काम करने का अवसर उन्हें मिला। उन्होंने बताया कि भीमताल के बाद वह लोहाघाट, अल्मोड़ा, बागेश्वर, श्रीनगर और टिहरी में यह नाटक प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें