फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखानी चौराहे पर फ्लाई ओवर की फिर याद आई

Thu, 14 Feb 2019 01:40 AM IST
Madan Singh ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
मुखानी क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम सुमन, एडीएम, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर फिर पहल की जा रही है। अफसरों की फौज लेकर पहुंचे डीएम ने मुखानी चौराहे पर अडंर पास या फ्लाई ओवर बनाने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दो महीने पहले भी हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने मुखानी चौराहे पर अतिक्रमण हटाने और नो पार्किंग जोन बनाने की घोषणा की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह डीएम विनोद कुमार सुमन नगर निगम, लोनिवि और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मुखानी चौराहा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारी रात में चौराहे की पैमाइश कराएं साथ ही सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे बिजली के पोलों को हटाने के लिए इस्टीमेट तैयार करें। लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि पैमाइश में मुखानी चौराहे का अंडर पास फ्लाई ओवर का स्टीमेट बनाएं। उन्होंनेे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चौराहे से फड़ व ढेलों को हटाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। निरीक्षण के बाद डीएम ने पशुपालन विभाग के दफ्तर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क चौड़ीकरण के संबंध में अधिकारियों से सुझाव लिए।

क्या इस बार परवान चढ़ेगी कोशिश!
हल्द्वानी। पांच दिसंबर को हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त पीसी जोशी की याचिका पर लोनिवि से मुखानी चौराहे में प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर सवाल पूछा था और फ्लाई ओवर के बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के भी निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के इस निर्देश के बाद सात जनवरी को नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चौराहे में पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया था। तय किया गया था कि चौराहे की सभी सड़कों में दो सौ मीटर तक नो पार्किंग जोन रहेगा। इसके लिए बकायदा सड़क पर बोर्ड भी लगाए जाने थे लेकिन न तो अतिक्रमण हटा और न ही नो पार्किंग जोन बना। ब्यूरो
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
हल्द्वानी। निरीक्षण और बैठक में एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एडीएम हरबीर सिंह, मुख्य नगर अधिकारी सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, आरटीओ राजीव मेहरा, एएसपी अमित श्रीवास्तव, एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह, सहायक नगर अधिकारी विजेंद्र चौहान, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीके जोशी आदि मौजूद थे।

देर रात तक होती रही पैमाइश
हल्द्वानी। डीएम ने दिन में निरीक्षण किया तो रात में लोक निर्माण विभाग के अफसर हरकत में आए। देर रात तक मुखानी चौराहे पर सड़क के चौड़ीकरण के लिए पैमाइश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें