फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और चुनाव लड़ने का रखता हूं दम : भगत

विज्ञापन
न ैनीताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिन्ह देते प्र? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार नैनीताल पहुंचने पर बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ता कैलाखान से बाइक रैली के साथ प्रदेश अध्यक्ष को नैनीताल क्लब के शैले हॉल तक लेकर पहुंचे। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का परंपरागत रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भगत ने दो बार और विधायक का चुनाव लड़ने का दम रखने की बात कही।
विज्ञापन

नैनीताल क्लब पहुंचे भगत ने कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत नैनीताल से ही हुई है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समझे, लेकिन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। संगठन में दायित्व देने से पहले पार्टी कार्यकर्ता का कई माध्यमों से परखा जाएगा। दायित्व देने में पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वागत समारोह को जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष विवेक साह और कृपाल बिष्ट ने किया ।
समारोह में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ, हरीश बिष्ट, पूरन मेहरा, कमलेश ढौंडियाल, विमल बिष्ट, संजय कुमार संजू, पान सिंह खनी, शांति मेहरा, तुलसी कठायत, भानु पंत, भावना मेहरा, भूपेंद्र बिष्ट आदि रहे। इधर, भाजपा कार्यकर्ता पूरन मेहरा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत के लिए लगाए कपड़े के बैनर शहर में न केवल चर्चा में रहे बल्कि लोगों ने मेहरा की इस पहल की सराहना भी की।
विज्ञापन

पार्टी की छवि खराब करने वाले होेंगे बाहर
भीमताल/भवाली/ज्योलीकोट (नैनीताल)। अपने जन्मस्थान भीमताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी और नेताओं की छवि खराब करने वाले लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता जमीन से जुड़ कर काम करता है उसे सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व मंत्री गोविंद बिष्ट, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, जिला उपाध्यक्ष कमला आर्या, प्रदेश पर्यटन बोर्ड सदस्य नितिन राणा आदि रहे। उधर, भवाली में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की बात कही।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, पुष्कर जोशी, मोहन बिष्ट, पवन भाकुनी, प्रकाश आर्य, कमल नयन जोशी, शिवांशु जोशी, अंबा आर्य, जुगल मठपाल आदि रहे। उधर, ज्योलीकोट में हुई सभा में भगत ने क्षेत्र से अपने 30 साल पुराने जुड़ाव का जिक्र किया। इस दौरान विधायक संजीव आर्य, मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, विवेक साह, महेंद्र नेगी, हरगोविंद रावत, कैलाश जोशी, आलोक बोरा, तारा सिंह नेगी, पूरन अधिकारी, रामदत्त, संजय चनियाल, चंद्रशेखर भट्ट, पुष्पा जोशी आदि थे। संवाद
पूर्व कांग्रेस नेता गोविंद भाजपा में शामिल
भीमताल (नैनीताल)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह नेगी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। भगत ने गोविंद सिंह के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही। इस दौरान राजेश नेगी, नितिन राणा, प्रदीप पाठक, बीना आर्या, भावना मेहरा, कमला आर्या, पंकज जोशी, धर्मानंद जोशी आदि ने गोविंद को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें