नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से रविवार को नवरात्र पर्व पर श्री राम सेवक सभा भवन में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसके अलावा देवी मां के भजन-कीर्तन किए गए। क्लब की महिलाओं ने गौरी गजानन महाराज सभा में मेरी लाज रखना..., मैया तेरे भवन में ताल मोदंग बाजनी...., कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले...., मैया खो गया मेरा मन तेरे पहाड़ों में... आदि भजन गाए।
इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति, संगीता पंत, प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, मंजू बिष्ट, शालनी साह, दीपा साह, कविता त्रिपाठी आदि थीं। वहीं, नैनीताल-किलबरी मोटर मार्ग पर हिमालय दर्शन स्थित सत्यनारायण मंदिर में ग्वाल-बाल सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड व भजन कीर्तन आयोजित किए गए। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर खुशहाल सिंह रावत, घनानंद भट्ट, राजेंद्र बोरा, गोपाल बोरा, प्रकाश चंदोला, लक्ष्मण बिष्ट आदि थे।